डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली /लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व व धन्वंतरि जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि धनतेरस पर ओडीओपी को ही उपहार स्वरूप चुनें। आपकी एक खरीदारी किसी हुनरमंद परिवार के आंगन में स्वावलंबन और सम्मान का दीप प्रज्वलित कर सकती है।
मुख्यमंत्री ने लिखा कि धनतेरस का पावन पर्व समृद्धि, शुभता और मंगल का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर अपने उत्सव के उल्लास में प्रदेश के उन कर्मठ कारीगरों और शिल्पकारों को भी सहभागी बनाएं, जिनकी कला और अनवरत साधना हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी समृद्ध कर रही है।