राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा फोकस ओबीसी वोटबैंक पर कर रही है।
ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने चुनावी राज्यों में दिग्गज नेताओं को विधान सभा क्षेत्रों में उतारकर पांच हजार से कम वोटों वाली यानी छोटे जातीय समूह वाली जातियों में पैठ बढ़ाने की रणनीति बनाया है। पार्टी जल्द ही नेताओं की सूची जारी करेगी, जो पिछड़े समूहों के बीच प्रवास कर एक-एक वोट जोड़ने की कसरत करेंगे।