जागरण संवाददाता, हिसार। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई की आदमपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रप्रकाश पर की गई टिप्पणी के विरोध में रविवार को गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में ओबीसी छात्र मोर्चा ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य गेट पर बिश्नोई का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
उन्होंने बिश्नोई से सार्वजनिक रूप से ओबीसी समाज से माफी मांगने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सैनी और विश्वविद्यालय अध्यक्ष सतपाल वर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कहा गया कि राजनीतिक विरोध के बावजूद किसी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा स्वीकार नहीं की जाएगी।