डिजिटल डेस्क, श्रीहरिकोटा। मोबाइल पर रास्ता तलाशने से लेकर विमानों और जहाजों की दिशा निर्धारित करने तक दुनिया में सेटेलाइट नेविगेशन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
नेविगेशन के क्षेत्र में विदेशी जीपीएस पर निर्भरता कम करने और अपनी रणनीतिक जरूरतों के लिए भारत अपने स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम 'नाविक' (नेविगेशन विद इंडियन कान्स्टेलेशन) को मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अगली पीढ़ी के नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को शुक्रवार रात 11 बजकर 51 मिनट पर लॉन्च करेगा।