डिजिटल डेस्क, जम्मू। पाकिस्तान को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के बयान के बाद सोमवार को जम्मू में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हुए। एक बीजेपी सांसद ने उनसे कहा कि या तो वे भारत की जनता से माफी मांगें, या फिर पड़ोसी देश में जाकर रहने के बारे में सोचें।
अब्दुल्ला ने बारामूला में एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों की रक्षा कर रहा है। इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और बीजेपी नेताओं तथा कई संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी की मांग तक कर दी।