National
दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर पर बड़ा अपडेट, NHAI ने दी सैद्धांतिक मंजूरी, इन 22 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। दिल्ली के सराय काले खां से लेकर करनाल तक बनने वाले नमो भारत कारिडोर परियोजना अब एक कदम आगे बढ़ी है। एनसीआरटीसी के प्रस्ताव पर एनएचएआई की ओर से प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी ग
लेखक Nand Kishor Bhardwaj138K पढ़े गए

नंदकिशोर भारद्वाज, सोनीपत। दिल्ली के सराय काले खां से लेकर करनाल तक बनने वाले नमो भारत कारिडोर परियोजना अब एक कदम आगे बढ़ी है। एनसीआरटीसी के प्रस्ताव पर एनएचएआई की ओर से प्रोजेक्ट शुरू करने को लेकर सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।
मंजूरी देते समय प्राधिकरण की ओर कई शर्तें भी रखी गई हैं। इस मंजूरी के बाद अब एनसीआरटीसी परियोजना को लेकर विस्तृत ड्राइंग भी प्राधिकरण में जमा कराएगा। इसके बाद काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद परियोजना का काम आगे बढ़ सकेगा।



