जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Dhaka Mod NH 133E Four Lane Tender:  भागलपुर और आसपास के इलाकों में सड़क संपर्क को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। भागलपुर से खड़हरा गांव (ढाका मोड़) तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 133ई (NH-133E) को फोरलेन बनाने के लिए 583.47 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से आधिकारिक टेंडर जारी कर दिया गया है।