National
देवरिया में टहलने निकले मासूम का तालाब में मिला शव, दादा और भांजा की तलाश में जुटी NDRF
संवाद सूत्र, पिंडी, (देवरिया)। दादा के साथ शुक्रवार की सुबह घर से टहलने निकले मासूम का शव गांव के पास तालाब से बरामद किया गया है। दादा और भांजा की तलाश में एनडीआरएफ की टीम तालाश में खोजबीन कर रही है। तालाब किनारे चप्पल औ
लेखक Digital Desk154K पढ़े गए

संवाद सूत्र, पिंडी, (देवरिया)। दादा के साथ शुक्रवार की सुबह घर से टहलने निकले मासूम का शव गांव के पास तालाब से बरामद किया गया है। दादा और भांजा की तलाश में एनडीआरएफ की टीम तालाश में खोजबीन कर रही है। तालाब किनारे चप्पल और खिलौने बरामद होने और मासूम शिवांश का शव बरामद होने के बाद उन दोनों के भी तालाब में डूबने की आशंका है।
यह घटना लार थाना क्षेत्र के नेमा गांव की है। मासूम शुक्रवार की सुबह अपने दादा और बुआ के बेटे के साथ घर से टहलने निकला था। देर शाम तक तीनों के वापस नहीं लौटने पर स्वजन उनकी तलाश में जुट गए। पूरी रात खोजबीन के बाद शनिवार की सुबह ताल किनारे बच्चों का खिलौना और चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका गहरा गई।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


