जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लुटियंस दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक परिसरों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने और उनकी उपयोगिता बढ़ाने के लिए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने पुनर्विकास की तैयारी शुरू कर दी है।
इसके तहत खान मार्केट कम्युनिटी सेंटर समेत चार प्रमुख परिसरों का कायाकल्प किया जाएगा। इनमें चाणक्यपुरी का अकबर भवन, गोल मार्केट स्थित शहीद भगत सिंह प्लेस और कनाॅट प्लेस के पास स्थित पुराना सुपर बाजार भवन शामिल हैं। एनडीएमसी इन्हें सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) माॅडल पर विकसित करने पर काम कर रहा है।