National
NDMC स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में देश में दूसरे नंबर पर, लगातार तीन साल टॉप रैंकिंग के बाद भी दबदबा बरकरार
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की नई रैंकिंग में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली श्रेणी में एनडीएमसी ने देश में दूसरा स्थान ह
लेखक Nihal Singh137K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की नई रैंकिंग में नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाली श्रेणी में एनडीएमसी ने देश में दूसरा स्थान हासिल कर अपनी स्वच्छता की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है।
पिछले तीन वर्षों से लगातार टॉप रैंकिंग हासिल करने के कारण निकायों को 'सुपरलीग रैंकिंग' से सम्मानित किया गया था। इस बार भी एनडीएमसी ने कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और नागरिकों की सहभागिता के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।



