National
दीपावली से पहले दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों पर रोक
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिवाली से पहले ही दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की आबोहवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
लेखक Sanjeev Gupta171K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिवाली से पहले ही दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की आबोहवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है।
प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति और अगले तीन दिनों तक हवा के 'गंभीर' श्रेणी में रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने शुक्रवार को ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी हैं।
इसके तहत पूरे एनसीआर में धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर की सरकारों को दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम लागू करने पर फैसला लेने के निर्देश दिए गए हैं।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


