डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दशहरे की तैयारी पूरे जोर शोर से चल रही है। मंगलवार शाम को राजधानी में रावण दहन स्थल पर कॉकरोच का पूतला जलाने की बड़ी चर्चा हो रही है। वहीं, 221 फीट के रावण के पुतले की तो सोशल मीडिया में भी चर्चा हो रही है।
हालांकि, आईपी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ के दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन पर सबकी नजर रहेगी। इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ नकली दवाइयों की कालाबाजारी करने वालों का पुतला भी तैयार किया गया है।