National
कोल्हापुर: नशे में धुत NCP नेता के बेटे ने मोपेड सवार दो चचेरे भाइयों को SUV से कुचला, घर में सोते समय गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, कोल्हापुर। कोल्हापुर में कथित तौर पर नशे में धुत एक एसयूवी ड्राइवर ने पीछे से एक मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इसके बाद वह गाड़ी चलाकर अपने घर गया और सो गया। सोमवार रात करीब 1:1
लेखक Digital Desk67K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, कोल्हापुर। कोल्हापुर में कथित तौर पर नशे में धुत एक एसयूवी ड्राइवर ने पीछे से एक मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इसके बाद वह गाड़ी चलाकर अपने घर गया और सो गया। सोमवार रात करीब 1:15 बजे उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
राजारामपुरी पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर संतोष डोके ने बताया, "आरोपी 36 वर्षीय पद्मसिंह रंजीतसिंह पाटिल रंजीतसिंह विश्वनाथराव पाटिल का बेटा है जो इलाके के एक प्रभावशाली नेता हैं। उनका परिवार कोल्हापुर के कागल तालुका के मुरगुड का रहने वाला है।" रणजीतसिंह पाटिल कोल्हापुर की गोकुल डेयरी के पूर्व चेयरमैन हैं और एक साल पहले ही एनसीपी में शामिल हुए थे।

-1795643216007.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

