राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के सांसदों के कामकाज को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने बुधवार को आरोप लगाया कि नेकां के सांसद जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें बेरोजगारी, बिजली संकट, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल, सड़क संपर्क और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए चुना था, लेकिन इन क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर ठोस नतीजे दिखाई नहीं दे रहे हैं।