अमरेन्द्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। राजनीति में विरोध और आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन भाषा की मर्यादा टूटने पर सवाल लोकतांत्रिक संस्कारों पर भी उठते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
सोमवार को मुजफ्फरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस का चरित्र, चेहरा और संस्कार तीनों समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक पदों के सम्मान से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया।