डिजिटल डेस्क, सुल्तानपुर। रायबरेली से कांग्रेस के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लगभग आठ वर्ष पुराने एक मुकदमे में बड़ी राहत मिल गई है। उनको भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर अगस्त 2028 में कर्नाटक में अभद्र टिप्पणी के प्रकरण में मानहानि के मुकदमे में बरी कर दिया गया है। राहुल गांधी 30 मिनट कोर्ट परिसर में रहे और फैसले के बाद मीडिया से बात किए बिना वापस चले गए।