डिजिटल डेस्क, उमरिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को उमरिया जिले के गुरुवाही पहुंचे। यहां आयोजित लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में उन्होंने प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये के मान से कुल 1836 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि अंतरित की।