संवाद सूत्र, सत्तरकटैया (सहरसा)। Saharsa Daughter Sakshi Lieutenant Indian Army: "हौसलों के तरकश में जब मेहनत का तीर होता है, तो मंजिल कदम चूमती है।" इसे सच कर दिखाया है सहरसा जिले की होनहार बेटी साक्षी ने। सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बिहरा पंचायत निवासी राजेश कुमार झा की सुपुत्री साक्षी ने भारतीय सेना में मिलिट्री नर्सिंग ऑफिसर के रूप में प्रतिष्ठित 'लेफ्टिनेंट' पद हासिल कर पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।