जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। चार राज्यों में विधान परिषद (एमएलसी) की 28 सीटों पर हुए चुनाव में राजग ने 16 सीटें जीतकर बढ़त बना ली है। आईएनडीआईए के खाते में नौ सीटें गई हैं।
वाराणसी में सपा और नागपुर में कांग्रेस अपनी-अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रही है। बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में 28 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव हुए थे।
राजग ने विधान परिषद चुनाव में 16 सीटें जीतीं