राज्य ब्यूरो, पटना। हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में जदयू के चार प्रत्याशियों में तीन को हार का सामना करना पड़ा था।
एक प्रत्याशी विरोध के बावजूद जीते। जदयू नेतृत्व अब अपने संबंधित जिलाध्यक्षों से यह रिपोर्ट तैयार करा रहा कि उनके जिले में किन-किन लोगों ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध किया।
गुरुवार को पार्टी की बैठक में संबंधित जिलों के जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए थे। उनसे पार्टी नेतृत्व ने आरंभिक बात की थी। चुनाव प्रचार के दौरान भी कुछ फीडबैक हासिल हुआ था।