National
'ऑल MLA...', शमीमा फिरदौस के पत्र से क्यों नाराज हुए सज्जाद लोन? शिक्षा मंत्री को दी नसीहत
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस की ओर से सभी विधायकों को भेजे गए पहले पत्र को लेकर जम्मू-कश्मीर की सियासत में विवाद खड़ा हो गया है। पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष और विधायक सज्जाद गनी लोन ने पत्र में विधा
लेखक Rahul Sharma108K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। शिक्षा मंत्री शमीमा फिरदौस की ओर से सभी विधायकों को भेजे गए पहले पत्र को लेकर जम्मू-कश्मीर की सियासत में विवाद खड़ा हो गया है। पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष और विधायक सज्जाद गनी लोन ने पत्र में विधायकों को सामूहिक रूप से 'ऑल' लिखकर संबोधित करने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के पद और सम्मान के अनुरूप नहीं बताया और मंत्री से पत्र वापस लेने की मांग की।



