डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल के 400 से अधिक छात्रों, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों ने इस बात पर चिंता जताई है कि कैसे सड़क पर होने वाले उपद्रवी विरोध प्रदर्शनों के जरिए भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को करने की कोशिश की जा रही है।
27 देशों के प्रमुख विश्वविद्यालयों से जुड़े इन लोगों ने 'भारत को अराजकता से बचाएं' शीर्षक से एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि उनके बयान में किसी खास विरोध प्रदर्शन या समूह का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह बयान चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है।