जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गुरुग्राम ने दो एजेंसियों के साथ समझौता कर लिया है।
दोनों एजेंसियों के साथ जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। अब करीब दो महीने बाद एजेंसियां फील्ड में उतरकर निगम क्षेत्र के निर्धारित इलाकों में घर-घर से कूड़ा उठाने का काम शुरू करेंगी।
इलेक्ट्रिक वाहनों से उठाया जाएगा कूड़ा