जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में सोमवार शाम हरियाणा निवासी एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा 23 वर्षीय शगुन सैनी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में अपने कमरे में सहपाठी छात्रा के साथ रहती थी।
थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया कि शाम के समय शगुन बाहर से आकर अपने कमरे में गई थी। उस समय उसकी रूम पार्टनर छात्रा जिया वहां नहीं थी। वह रात लगभग साढ़े आठ बजे पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं खुला।