जागरण संवाददाता, लोहरदगा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लोहरदगा जिले की 92,534 लाभुक महिलाओं को सितंबर 2026 की सम्मान राशि प्रदान की गई है। दुर्गा पूजा के अवसर पर महिलाओं के बैंक खातों में कुल 23 करोड़ 13 लाख 35 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए। यह राशि आधार आधारित भुगतान प्रणाली के माध्यम से सीधे लाभुकों के खातों में भेजी गई है। इससे त्योहार के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता मिली है।