National
प्रधानमंत्री मोदी पुंछ में LOC पर जवानों के साथ मना सकते है दीवाली, परंपरा रखेंगे बरकरार
राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दीवाली पर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि, उनके संभावित दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह दौरा होता है तो प्रधा
लेखक Digital Desk61K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार दीवाली पर जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिला पुंछ के दौरे पर आ सकते हैं। हालांकि, उनके संभावित दौरे को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यदि यह दौरा होता है तो प्रधानमंत्री नियंत्रण रेखा के पास तैनात सेना के जवानों के साथ दीवाली मना सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी का सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दीवाली मनाने का सिलसिला पुराना रहा है। वर्ष 2014 में उन्होंने सियाचिन में जवानों के साथ दीवाली मनाई थी।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


