National
Kal Ka Mausam 19 November: घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत, सूर्यास्त के बाद बढ़ेगी ठंड
डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। North Bihar Weather Forecast: उत्तर बिहार के जिलों में छठ महापर्व के समापन के बाद अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। कल यानी 19 नवंबर 2026 को सुबह में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
लेखक Digital Desk135K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। North Bihar Weather Forecast: उत्तर बिहार के जिलों में छठ महापर्व के समापन के बाद अब धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। कल यानी 19 नवंबर 2026 को सुबह में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा (समस्तीपुर) के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के संयुक्त तत्वावधान में जारी ताजा मध्यावधि पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 18 से 22 नवंबर 2026 के बीच पूरे उत्तर बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क और आसमान आमतौर पर साफ बना रहेगा। हालांकि, रात के तापमान में हल्की गिरावट आने से सुबह और शाम की कनकनी में इजाफा होने के आसार हैं।



