अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। North Bihar Weather: जिला समेत उत्तर बिहार के जिलों में आगामी दिनों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।
हालांकि, मौसम प्रणालियों में हो रहे बदलाव के कारण 17 और 18 अक्टूबर के आसपास राज्य के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के सहयोग से डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा जारी मौसम बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।