एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (JTET) 2026 का आयोजन राज्य में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 15 अक्टूबर को जारी कर दिए गए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in और पोर्टल jacexamportal.in पर उपलब्ध करवाए गए हैं। Jharkhand TET admit card आते ही आप साइट के साथ ही इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।