National
Jharkhand: खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को रौंदा, चार महिलाओं और तीन बच्चों की मौत
जागरण संवाददाता, खूंटी। झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के कर्रा थानांतर्गत कर्रा-तोरपा मार्ग पर जोने लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, खूंटी। झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले के कर्रा थानांतर्गत कर्रा-तोरपा मार्ग पर जोने लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की रात करीब 10 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चार महिलाओं और तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर है।
मृतकों में कोशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, उनकी 20 वर्षीय पुत्री अंजली देवी, अंजली का 11 माह का पुत्र सौरभ नायक, मान्हू देवी, 60 वर्षीय पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार और छह वर्षीय तूती कुमारी शामिल हैं। वहीं, इस हादसे में बिरसा नायक की पांच वर्षीय बेटी खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज खूंटी सदर अस्पताल में चल रहा है।
-1795384388042.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

-1795383574936.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795382353787.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)