National
Jharkhand News: दीपावली की रात SBMCH का लेबर रूम ठप, प्रसव के लिए भटकती रहीं गर्भवती महिलाएं
जागरण संवाददाता, हजारीबाग। दीपावली की रात पूरा शहर रोशनी और खुशियों में डूबा था, लेकिन जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) का लेबर रूम अंधेरे में रहा।
लेखक Digital Desk119K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हजारीबाग। दीपावली की रात पूरा शहर रोशनी और खुशियों में डूबा था, लेकिन जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) का लेबर रूम अंधेरे में रहा।
यहां प्रसव संबंधी चिकित्सा सेवाएं बाधित रहने से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एक सिजेरियन मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे के विरोध में चिकित्सकों के कार्य बहिष्कार की बात सामने आई है। इसके कारण पिछले दो दिनों से लेबर रूम और लेबर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सेवाएं प्रभावित हैं।
-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


