डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की राजनीति में मोकामा विधायक अनंत सिंह को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। पार्टी के इस फैसले के खिलाफ अब अनंत सिंह के समर्थकों ने कानूनी लड़ाई लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई को अनुचित बताया है।
समर्थकों का आरोप, बिना पक्ष सुने की गई कार्रवाई