संवाद सहयोगी, राजगीर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास सह सूचना जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी मनोनीत किया गया है।
उनके प्रभारी मनोनयन पर उत्तर प्रदेश से पहुंचे जदयू संगठन के पदाधिकारी व कार्यकताओं ने सर्किट हाउस राजगीर में श्रवण कुमार से भेंटवार्ता कर बधाई दी।

जिसमें शामिल उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक हरिराम चेरो, जदयू यूपी के प्रदेश महासचिव हरिशंकर पटेल, प्रदेश महासचिव अभिषेक कुमार राय, विनय श्रीवास्तव, सुनील पटेल, ओम हरि नारायण शर्मा ने राजगीर सर्किट हाउस आकर बधाई दी।