जासं, जमशेदपुर। झारखंड के रामगढ़ में दर्ज 43 लाख रुपये की बड़ी साइबर ठगी के मामले में जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
रामगढ़ साइबर थाना, जमशेदपुर साइबर पुलिस और बिरसानगर थाना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-दो स्थित ओम नगर में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को दबोच लिया।
आरोपी एक किराए के मकान में रहकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे। पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।