संवाद सूत्र, चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सिकुरसाई के तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के दो प्रतिभाशाली तीरंदाजों का चयन झारखंड तीरंदाजी टीम में हुआ है।
आगामी 25 से 28 अक्टूबर 2026 तक राजस्थान के जयपुर में आयोजित होने जा रही 40वीं जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में केंद्र के योगेंद्र हेस्सा और सन्नी हेम्ब्रम इंडियन राउंड बालक वर्ग में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।