National
J&K बैंक में 1,356 पदों पर भर्ती का एलान, 60% पद आरक्षित; ओपन मेरिट को लेकर फिर छिड़ी तीखी बहस
राज्य ब्यूरो, जम्मू। लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर बैंक की 1,356 पदों पर भर्ती की घोषणा ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार की नई उम्मीद दी है। हालांकि, भर्ती अधिसूचना जारी होते ही आरक्षण व्यवस्था और अधिकतम आयु सीमा
लेखक Naveen Sharma33K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। लंबे इंतजार के बाद जम्मू-कश्मीर बैंक की 1,356 पदों पर भर्ती की घोषणा ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार की नई उम्मीद दी है। हालांकि, भर्ती अधिसूचना जारी होते ही आरक्षण व्यवस्था और अधिकतम आयु सीमा को लेकर बहस भी तेज हो गई है। एक तरफ युवा नौकरी के अवसरों को लेकर उत्साहित हैं, तो दूसरी तरफ ओपन मेरिट में सीमित हिस्सेदारी और आयु सीमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर की सियासत में आरक्षण का युक्तिकरण एक बड़ा मुद्दा है। नेशनल कान्फ्रेंस से पूर्व सांसद आगा सैयद रुहुल्ला के अलगाव में भी इस मुद्दे ने अहम भूमिका निभाई है।
बैंक की ओर से घोषित भर्ती में प्रोबेशनरी आफिसर (पीओ) के 323 और बैंकिंग एसोसिएट के 1,033 पद शामिल हैं। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर से शुरू होकर 26 नवंबर 2026 तक चलेगी। लंबे समय से बैंक में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए इसे एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

-1795353099772.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)