National
झारखंड के सीनियर IPS अनिल पाल्टा अगले माह होंगे रिटायर, वरिष्ठता के बावजूद नहीं बन सके DGP
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पाल्टा अगले माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वे वर्तमान में डीजी रेल हैं। अनिल पाल्टा वर्तमान डीजीपी तदाशा मिश्रा से चार सीनियर हैं। वरिष्ठता के बावजूद उन्हें
लेखक Dilip Kumar91K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल पाल्टा अगले माह सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वे वर्तमान में डीजी रेल हैं। अनिल पाल्टा वर्तमान डीजीपी तदाशा मिश्रा से चार सीनियर हैं। वरिष्ठता के बावजूद उन्हें डीजीपी बनने का अवसर नहीं मिला।
वहीं, वर्तमान डीजीपी तदाशा मिश्रा गत वर्ष 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गईं थीं, लेकिन राज्य सरकार से मिले अवधि विस्तार से वह डीजीपी के पद पर बनी हुई हैं। वर्तमान में तदाशा मिश्रा से सीनियर झारखंड कैडर में अनिल पाल्टा के अलावा दो और सीनियर अधिकारी हैं।



