जागरण संवाददाता, अमृतसर। अटारी बॉर्डर से घूमकर लौट रही लंदन की मॉडल व इंस्टाग्राम इंफ्ल्यूएंसर londonki_lali (लाली) से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आए बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये iphone 17 pro max छीन लिया। शाम के समय बस स्टैंड के समीप स्थित रामतलाई चौक के पास हुई इस वारदात के बाद मॉडल को स्थानीय निवासियों का ऐसा समर्थन और प्यार मिला कि वह इस मुश्किल समय में भी यहां की मेहमाननवाजी और इंसानियत की कायल हो गई।