National
IMS-BHU के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में जांघ की बीस साल पुरानी बड़ी गांठ का इलाज
जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में गाजीपुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष मरीज की बाईं जांघ में मौजूद बड़े आकार के गांठ की सफल शल्य चिकित्सा की
लेखक Vns Shailesh Asthana116K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (IMS-BHU) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में गाजीपुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष मरीज की बाईं जांघ में मौजूद बड़े आकार के गांठ की सफल शल्य चिकित्सा की है।
मरीज के अनुसार, उनकी जांघ में यह सूजन लगभग 20 वर्षों से मौजूद थी। पिछले तीन वर्षों में इसका आकार तेजी से बढ़ने लगा था। इस दौरान मरीज ने अनेक चिकित्सकों से परामर्श लिया और विभिन्न स्थानों पर उपचार की तलाश की। लंबे समय से मौजूद इस गाँठ और इसके लगातार बढ़ते आकार के कारण मरीज काफी परेशान थे।



