डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड की एंट्री हो गई है, खासतौर पर सुबह और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। इसके अलावा सुबह के समय में कोहरे और धुंध का भी असर दिखने लगा है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 8 नवंबर को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने की संभावना जताई गई है।