National
पेट के बैक्टीरिया से लड़ते-लड़ते शरीर का इम्यून सिस्टम ही बन रहा दुश्मन! IIT मंडी के शोध में खुला राज
हंसराज सैनी, मंडी। हम मानते हैं कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) बाहरी संक्रमण से हमारी रक्षा करती है। लेकिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के शोधार्थियों ने चौंकाने वाला तथ्य पता लगाया है। शोध के
लेखक Jagran News24K पढ़े गए

हंसराज सैनी, मंडी। हम मानते हैं कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) बाहरी संक्रमण से हमारी रक्षा करती है। लेकिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) मंडी के शोधार्थियों ने चौंकाने वाला तथ्य पता लगाया है। शोध के अनुसार, पेट में होने वाले खतरनाक जीवाणु संक्रमण हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (एच. पाइलोरी) से लड़ने के दौरान शरीर की रक्षा कोशिकाएं अनजाने में पेट की स्वस्थ कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती हैं।



