राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। सर्दियों के दौरान कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आइजीपी) सुजीत कुमार सिंह ने रविवार को एक दिवसीय बैठक आयोजित कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सभी जिलों के डीआइजी, एसएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हुए।