डिजिटल डेस्क, लखनऊ : अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में पशु पालन विभाग में भर्ती घोटाले में 12 वर्ष बाद एक्शन शुरु हो गया है। उत्तर प्रदेश आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) इस घोटाले की जांच के बाद अब जिम्मेदारों के खिलाफ एक्शन में हैं।
पूर्व IAS अफसर योगेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू को शासन से अनुमति का इंतजार है, जिससे कि जांच एजेंसी तत्कालीन मंत्री राज किशोर सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई करे। ईओडब्ल्यू के महानिदेशक जेएन सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व अधिकारी योगेश कुमार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।