राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज दीवाली पर मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर 14 नवंबर तक रहने का अनुमान है। इस कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आने का अनुमान है।