राज्य ब्यूरो, शिमला। रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। कुफरी में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि के कारण 10.8 जबकि शिमला में 2 डिग्री की वृद्धि के साथ 12 डिग्री दर्ज किया गया।
ऐसे में कुफरी और शिमला से ज्यादा ठंडी रात सोलन, पालमपुर व सुंदरनगर की दर्ज की गई। सोलन में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री, पालमपुर में 10 और सुंदरनगर में 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। तीन स्थानों पर हल्की गिरावट दर्ज की गई है।