विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने अपनी सेवानिवृत्ति से दो दिन पहले फुल कोर्ट फेयरवेल में दिए गए संबोधन में न्यायपालिका में भारतीय भाषाओं के प्रयोग को लेकर बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि भारत भौगोलिक और संवैधानिक रूप से तो अंग्रेजों से मुक्त हो गया, लेकिन आजादी के करीब 80 वर्ष बाद भी हम अंग्रेजी भाषा की गुलामी से मुक्त नहीं हो पाए हैं। यह हर भारतीय को सोचने की जरूरत है।