National
'आरोपी के भागने की आशंका नहीं जता सकते', उत्तर भारतीय वाले तर्क पर HC ने तमिलनाडु पुलिस को लगाई फटकार
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को एक धोखाधड़ी के मामले में तीखी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुलिस के उस तर्क को खारिज कर दिया, जिसमें एक आरोपी को सिर्फ इसलिए जमानत देने का विरोध किया गया था क्योंकि व
लेखक Digital Desk107K पढ़े गए
-1791946302323.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस को एक धोखाधड़ी के मामले में तीखी फटकार लगाई है। कोर्ट ने पुलिस के उस तर्क को खारिज कर दिया, जिसमें एक आरोपी को सिर्फ इसलिए जमानत देने का विरोध किया गया था क्योंकि वह उत्तर भारतीय है और पुलिस को आशंका थी कि वह राज्य से भाग सकता है।
मामले में सुनवाई के दौरान जस्टिस एन. रमेश ने मंगलवार को स्पष्ट कहा कि किसी व्यक्ति का मूल निवास स्थान यह डर पैदा करने का आधार नहीं हो सकता कि वह भाग जाएगा।



