National
Greater Aligarh: प्रोजेक्ट के लिए करना पड़ सकता है और इंतजार, रेरा की अनुमति में फंसा पेच
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीन वर्ष से ग्रेटर अलीगढ़ का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। दीपावली से पहले योजना की लांचिंग का दावा करने वाले अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के सामने रेरा में पंजीकरण क
लेखक Surjeet Singh95K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। तीन वर्ष से ग्रेटर अलीगढ़ का इंतजार कर रहे लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। दीपावली से पहले योजना की लांचिंग का दावा करने वाले अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) के सामने रेरा में पंजीकरण की बाधा खड़ी हो गई है। दीपावली में 25 दिन शेष हैं, लेकिन अब तक योजना की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। तय समय पर योजना की लांचिंग को लेकर संशय गहराने लगा है।
एडीए की ओर से रेरा में पंजीकरण के लिए कई बार संशोधित प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हर बार किसी न किसी बिंदु पर आपत्ति लगने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। एडीए स्तर से इन आपत्तियों को दूर कर प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की कवायद की जा रही है। पंजीकरण पूरा होने की समय सीमा स्पष्ट नहीं है। योजना के पहले चरण में सेक्टर दो व तीन के करीब 165 एकड़ क्षेत्र में 890 आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने की तैयारी है।



