राज्य ब्यूरो, लखनऊ। दीपावली पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने 12 टोल नाकों और प्रमुख चौराहों पर 48 वाहनों की जांच की। इस दौरान कानपुर नगर में 22 क्विंटल दुर्गंधयुक्त खोया और हापुड़ में 28 क्विंटल पनीर पकड़ा गया। दोनों खेप को नष्ट करा दिया गया। एक सप्ताह के अभियान में कुल 60 क्विंटल असुरक्षित खाद्य पदार्थ नष्ट कराए गए हैं।