National
त्योहारों पर FSDA का बड़ा एक्शन: यूपी के 38 जिलों में छापेमारी, 15 लाख की 7660 किलो मिलावटी-दूषित मिठाइयां कीं नष्ट
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। त्योहार पर मिठाई की दुकानों की जांच के दौरान कहीं खाद्य पदार्थ गंदगी में रखे मिले तो कहीं खुले में। कुछ प्रतिष्ठानों पर काकरोच और चूहे भी पाए गए। निर्माण स्थलों पर गंदगी, असुरक्षित भंडारण और कीट नियंत
लेखक Parvez Ahmad162K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। त्योहार पर मिठाई की दुकानों की जांच के दौरान कहीं खाद्य पदार्थ गंदगी में रखे मिले तो कहीं खुले में। कुछ प्रतिष्ठानों पर काकरोच और चूहे भी पाए गए। निर्माण स्थलों पर गंदगी, असुरक्षित भंडारण और कीट नियंत्रण की उचित व्यवस्था का अभाव मिला।
गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने 38 जिलों के 260 प्रतिष्ठानों की जांच कर 303 नमूने लिए। इस दौरान 7,660 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट किए गए, जिसकी कीमत 15.40 लाख थी। खामियां मिलने पर 15 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई।

-1795471423457.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795470460555.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
-1795469552649.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)